IND vs PAK Highlights And Match Report:
कल Dubai International Cricket Stadium में खेले गए एशिया कप के मुक़ाबले में इंडिया ने पाकिस्तान को एकतर्फी शिकस्त दी| पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 128 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे भारत ने 3 विकेट के नुकसान पर आसानी से हासिल कर लिया।

एशिया कप (Asia Cup) का सबसे रोमांचक मुकाबला हमेशा भारत और पाकिस्तान के बीच का माना जाता है, और इस बार भी फैंस को वही जोश और जज़्बा देखने को मिला। Team India ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Pakistan को करारी शिकस्त दी और साबित कर दिया कि क्यों उन्हें क्रिकेट की दुनिया में सबसे मजबूत टीमों में गिना जाता है।
कुलदीप यादव, अक्षर पटेल और बुमराह ने किया कमाल
एशिया कप के बहुचर्चित ग्रुप मुकाबले में इससे पहले कुलदीप यादव की कलात्मकता, अक्षर पटेल का अनुशासन और वरुण चक्रवर्ती के हुनर के सामने पाकिस्तानी टीम भारत के खिलाफ 9 विकेट पर 127 रन ही बना सकी। भारत ने एक बार फिर दिखा दिया कि दोनों टीमों के प्रदर्शन में जमीन आसमान का अंतर है। स्पिनर अक्षर (Axar patl) ने चार ओवर में 18 रन देकर 2, कुलदीप ने 4 ओवर में 18 रन देकर 3 और वरुण ने चार ओवर में 24 रन देकर 1 विकेट लिया। पाकिस्तान का कोई भी बल्लेबाज इस तिकड़ी के सामने टिक नहीं सका।
लेकिन अक्षर के आते ही उन्होंने गलत शॉट खेला और लांग ऑन पर तिलक वर्मा को कैच दे बैठे। पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा भी केवल तीन रन बनाकर पवेलियन लौट गए। वह गेंद की लंबाई और अतिरिक्त उछाल का अंदाजा नहीं लगा पाए। बाएं हाथ के बल्लेबाज मोहम्मद नवाज़ को कुलदीप की गुगली ने छकाया, जबकि फरहान को भी कुलदीप ने चलता किया। इसी के साथ बहुदेशीय टूर्नामेंटों में भारत के खिलाफ पाकिस्तान की कमजोर प्रदर्शन करने की परंपरा फिर से जारी रही।
अभिषेक शर्मा ने चौके से खोला खाता, फिर शाहीन को जड़ा छक्का
128 रनों के आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत धमाकेदार रही। अभिषेक शर्मा ने शाहीन अफरीदी (Shahin Afridi) की पहली ही गेंद पर चौका और दूसरी गेंद पर छक्का जड़ दिया। स्टेडियम में मौजूद भारतीय फैंस का उत्साह देखते ही बन रहा था। शुभमन गिल 10 रन बनाकर स्टंप आउट हो गए, लेकिन रनगति पर इसका कोई असर नहीं पड़ा। अभिषेक ने महज़ 13 गेंदों में 4 चौके और 2 छक्कों की मदद से 31 रन ठोक दिए।
कुलदीप-अक्षर-बुमराह ने 55 डॉट गेंदें डालीं
अक्षर पटेल, कुलदीप यादव और वरुण ने मिलकर 40 डॉट गेंदें फेंकी, वहीं जसप्रीत बुमराह ने अकेले 15 डॉट गेंदें डालकर पाकिस्तान पर दबाव बनाए रखा। यह आँकड़े ही बता देते हैं कि पाकिस्तानी बल्लेबाज कितने दबाव में खेल रहे थे। अगर शाहीन शाह अफरीदी आखिर में 16 गेंदों पर नाबाद 33 रन नहीं बनाते, तो पाकिस्तान की टीम 125 रन के पार भी नहीं पहुंच पाती।
सूर्यकुमार यादव टॉस हार गए और पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा से हाथ नहीं मिलाया। भारत ने पहली ही वैध गेंद से दबाव बनाना शुरू कर दिया। सईम अयूब खाता खोले बिना हार्दिक पंड्या की गेंद पर पॉइंट पर खड़े बुमराह को कैच दे बैठे। बुमराह ने अपने चार ओवरों में 28 रन देकर दो विकेट चटकाए।
सूर्यकुमार यादव की कप्तानी पारी
इसके बाद सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा ने पारी को संभालते हुए स्कोर को 97 रन तक पहुंचाया। तिलक 31 रन बनाकर आउट हुए, जबकि शिवम दुबे ने आते ही बड़े शॉट लगाए। सूर्यकुमार यादव ने कप्तानी पारी खेलते हुए 37 गेंदों पर नाबाद 47 रन बनाए, जिसमें 5 चौके और 1 छक्का शामिल था। शिवम दुबे 10 रन बनाकर नाबाद रहे।
भारतीय टीम ने मात्र 15.5 ओवर में 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया और पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी।
IND vs PAK Asia Cup 2025 Suryakumar Yadav Asia Cup Match Report



